Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

डीएवी गांधीनगर में बाल संसद का गठन

डीएवी गांधीनगर में बाल संसद का गठन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल गांधीनगर में सत्र 2025- 26 के लिए बाल संसद का गठन किया गया। इस अवसर पर विशेष प्रात: कालीन सभा का आयोजन किया गया, जिसमें वैदिक यज्ञ के बाद चयनित छात्र पदाधिकारियों के साथ  विद्यालय के सदस्यों से परिचित कराया गया।

प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। अपने वक्तव्य में उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय की पृष्ठभूमि में न केवल शैक्षणिक प्रगति होती है बल्कि छात्रों में नैतिकता, सदाचार, अनुशासन,राष्ट्रीयता आदि गुणों का विकास भी होता है। 

उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता का बीज भी यहीं अंकुरित होता है। ये विद्यार्थी ही आगे चलकर  देश को अपने नेतृत्व गुणों से  सही दशा और दिशा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,848