Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

बीआइटी मेसरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने लगाया रक्तदान शिविर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बीआइटी मेसरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने लगाया रक्तदान शिविर
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से 12 अप्रैल को  रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन संस्थान के छात्र मामलों के डीन सह एन एस एस अध्यक्ष डॉ भास्कर कर्ण ने किया। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान का कार्य है। हम सभी को इस पुण्य कार्य में खुद भी सहयोग करना चाहिए। साथ हीं दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करना चाहिए। कार्यक्रम समन्वयक डॉ ओपी पांडे ने कहा कि रक्तदान को बनाइए अभियान, रक्तदान करके बचाइए जान। 

इस कार्यक्रम के अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजीत कुमार, डॉ संजीव तिवारी और डॉ अभिजीत नाग भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र प्रमुख रितेश, विशेष, पृथ्वी राज, संस्कार  एवं अन्य स्वंसेवकों का सहयोग रहा।

विज्ञापन