Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

एसआर डीएवी पुंदाग की छात्राएं सम्मानित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआर डीएवी पुंदाग की छात्राएं सम्मानित
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड मैथिली मंच द्वारा आयोजित विद्यापति स्मृति पर्व के रजत जयंती समारोह के शुभ अवसर पर एसआर डीएवी पुंदाग की छात्राओं ने गणेश वंदना नृत्य तथा मैथिली लोक नृत्य की मोहक प्रस्तुति दीं। इसकी सराहना करते हुए झारखंड मैथिली मंच द्वारा नृत्य की प्रस्तुति देनेवाली छात्राओं तथा उनकी प्रशिक्षिकाओं को स्मृति चिह्न तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। 

प्राचार्य एसके मिश्र ने इसके लिए मैथिली मंच, झारखंड के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सामाजिक समारोहों में भाग लेना अतिआवश्यक है। सभी छात्राएं सम्मानित होकर अति प्रसन्न हैं तथा यह उनके लिए प्रोत्साहन का जरिया भी है। वे भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेंगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,285