Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

एसआर डीएवी पुंदाग में कक्षा एकादश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन

एसआर डीएवी पुंदाग में कक्षा एकादश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में कक्षा एकादश में प्रवेश हेतु विज्ञान, वाणिज्य  तथा कला संकाय के विद्यार्थियों के नामांकन के लिए आज नामांकन परीक्षा आयोजित की गयी, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। 

ध्यातव्य है कि एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग, रांची के लब्धप्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है, जहां सीबीएसई के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आधुनिक तकनीकों का प्रयोग करते हुए मूल्य आधारित शिक्षा व सुसंस्कार दिया जाता है। 

विद्यालय के दसवीं तथा बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम हर वर्ष शत-प्रतिशत होते हैं। विद्यार्थियों की संख्या सीमित रखी जाती है, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी पर ध्यान दिया जा सके। जेईई, नीट तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी विद्यालय के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहता है। एकादश वर्ग में नामांकन हेतु नामांकन फार्म विद्यालय में तथा विद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,296