Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

झारखण्ड : पुलिस समेत कई पदों पर होंगी सीधी बहाली

झारखण्ड : पुलिस समेत कई पदों पर होंगी सीधी बहाली
विज्ञापन
  • झारखंड के युवाओं को हेमंत सोरेन की सौगात, पुलिस समेत इन पदों पर होगी सीधी नियुक्ति

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पुलिस, कक्षपाल, होमगार्ड, उत्पाद सिपाही संयुक्त भर्ती नियमावली-2025 को स्वीकृति दे दी है। इसके बाद गृह विभाग ने इससे संबंधित गजट भी जारी कर दिया है। 

इसके तहत पुलिस (जिला/इकाई) पुलिस (झारखंड सशस्त्र पुलिस), पुलिस (राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल) सहित कक्षपाल, सिपाही (गृह रक्षा वाहिनी) तथा उत्पाद सिपाही की सीधी नियुक्ति होगी। यह नियुक्ति परीक्षा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की अनुशंसा पर होगी।

सभी पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होगी। शारीरिक मापदंड सामान्य/बीसी/इडब्ल्यूएस के लिए ऊंचाई 160 सेंटीमीटर व सीना 81 सेंटीमीटर, जबकि एससी/एसटी के लिए क्रमश: 155 सेंटीमीटर तथा 79 सेंटीमीटर होना चाहिए। 

महिलाओं की सभी कोटि के लिए ऊंचाई 148 सेमी तथा सीना पर नियम लागू नहीं होगा। पुरुषों के लिए 1600 मीटर की दौड़ के लिए छह मिनट व महिलाओं के लिए 1600 मीटर की दौड़ के लिए 10 मिनट निर्धारित किया गया है। शारीरिक मापदंड/दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही लिखित परीक्षा के पात्र होंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,265