Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

एसआर डीएवी पुंदाग में नये विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआर डीएवी पुंदाग में नये विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में नवीन सत्र के लिए नामांकित नये विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम रखा गया। उक्त कार्यक्रम में विद्यार्थी अपने अभिभावक के साथ विद्यालय आकर विद्यालय के परिवेश से परिचित हुए। प्राचार्य संजीत मिश्रा ने शिक्षक, विद्यार्थी तथा अभिभावकों के साथ मिलकर ज्ञान दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन  किया। 

उन्होंने सभी विद्यार्थियों तथा अभिभावकों का औपचारिक स्वागत किया। विद्यालय के संगीत शिक्षक ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। तत्पश्चात विद्यार्थियों के अभिभावकों को शैक्षणिक से लेकर शिक्षकेत्तर  गतिविधियों के साथ-साथ, नियम, अनुशासन, उपस्थिति आदि के विषय में उपयोगी जानकारी दी गयी। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी अपनी  शिक्षिकाओं से मिलकर प्रसन्न दिखे। 

प्राचार्य ने सभी विद्यार्थी तथा उनके अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि डीएवी संस्था विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जोड़े रखने का काम करती है। यह संस्था शिक्षा के साथ संस्कार भी देती है। इसलिए यह संस्था अन्य सभी संस्थाओं से खास है। उन्होंने सभी अभिभावकों को आश्वस्त किया कि उनके बच्चों को घर जैसा माहौल देकर बहुत प्यार से पढ़ाया जायेगा। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,890