एबीएन कैरियर डेस्क। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कॉमर्स ओलंपियाड में एस .आर. डीएवी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । उक्त परीक्षा में कक्षा द्वादश की सबरीन फिरदौस ने जोनल लेवल पर कांस्य पदक ,रीजनल लेवल पर स्वर्ण पदक , 3000/ रुपए नकद सहित प्रशस्ति पत्र प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाया।
रीजनल लेवल पर ही द्वादश कक्षा के अभिनव कुमार,अनुष्का अधिकारी ,हर्षित राज,इशिता राज, तथा ग़णिष्का वर्मा ने स्वर्ण पदक, 500/ रुपए नकद सहित प्रशस्ति पत्र प्राप्त किए, वहीं आयुष कुमार तथा कुमार आदर्श ने स्वर्ण पदक सहित प्रशस्ति पत्र प्राप्त किए।सभी विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की।
प्राचार्य एस. के. मिश्र ने सभी विजेताओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन सभी पर विद्यालय परिवार को गर्व है। उन्होंने यह साबित किया कि परिश्रम का फल मीठा होता है।सभी विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अतिरिक्त भी निरंतर अध्ययन करके अपने ज्ञान कोष को बढ़ाना चाहिए ,ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके।