एबीएन कैरियर डेस्क। द इंस्टीट्यूट आफ चैटर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया का विद्यार्थी बनना गर्व का विषय है। यह वाणिज्य संकाय विद्यार्थियों का सपना होता है। इस सपने को साकार करने की दिशा में अग्रसर हैं। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग के तीन पूर्व विद्यार्थी; अभिलाषा कुमारी, जतिन कुमार तथा आर्यन सिंह।
उन्होंने सीए की फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उन्होंने एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग से सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा पास करने के उपरांत चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई करने के लिए अपना नामांकन करवाया तथा अपने कठिन परिश्रम के बल पर उन्होंने फाउंडेशन का चरण पूरा किया।
प्राचार्य एसके मिश्र ने तीनों सफल विद्यार्थियों को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि वे अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकते हैं। उनके जैसे विद्यार्थियों पर विद्यालय परिवार को गर्व है।
उन्होंने तीनों सफल विद्यार्थियों को सलाह दी कि इसी प्रकार लगन से पढ़ाई करते रहे, ताकि कम से कम समय में वे सीए का कोर्स पूरा कर सकें। उन्होंने तीनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।