टीम एबीएन, रांची। एस आर. डीएव पब्लिक स्कूल,पुंदाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। आज ही के दिन महान भारतीय वैज्ञानिक डॉ . सी.वी.रमण ने रमण इफेक्ट की खोज की थी, जिसके कारण उन्हें नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ सी. वी. रमण को भाव - भीनी श्रद्धांजलि दी गई।
प्राचार्य एस. के. मिश्र ने अपने संदेश में विज्ञान के महत्त्व को प्रतिपादित करते हुए कहा कि विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। हमारे देश की भूमि ज्ञान - विज्ञान की जननी रही है। तभी तो हमारी संस्कृति विज्ञान पर आधारित है।
उन्होंने विज्ञान को न केवल एक महत्त्वपूर्ण विषय बताया, बल्कि अन्य सभी विषयों को विज्ञान से जोड़कर बताया कि किस प्रकार सभी विषय विज्ञान से जुड़कर संपूर्णता को प्राप्त करते हैं, यहां तक कि हमारी भाषा भी वैज्ञानिक है। हमारे धार्मिक क्रियाकलाप भी वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ही बनाए गए हैं। इसलिए हम सबको वैज्ञानिक सोच विकसित करनी होगी ताकि बदलते परिदृश्य के साथ हम स्वयं को समायोजित कर सकें।
हमारे देश के ऋषि - महर्षि तक वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखने वाले थे। उनकी शिक्षा पद्धति भी विज्ञान पर आधारित थी। अब इक्कीसवीं सदी में इसका महत्त्व दिन - प्रति दिन और भी बढ़ता जा रहा है। वैज्ञानिक सोच हमारे जीवन पद्धति को और भी विकसित और उन्नत बनाएगी।