Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

झारखंड : अब स्कूली बच्चों का बोझ जल्द होगा कम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : अब स्कूली बच्चों का बोझ जल्द होगा कम
विज्ञापन

हेमंत सरकार ने विद्यालयों में बैग फ्री डे लागू करने का लिया फैसला 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में स्कूली बच्चों के बैग का बोझ कम करने के उद्देश्य से हेमंत सरकार ने नई पहल शुरू करने का फैसला किया है। दरअसल, शिक्षा विभाग ने प्रदेश के स्कूलों में बैग फ्री डे लागू करने का निर्णय लिया है ताकि बच्चों के कंधे से स्कूली बैग का बोझ कम हो सके। जानकारी के मुताबिक यह योजना कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए लागू की जायेगी। 

प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में 10 बिना बैग के दिन होंगे। यह नियम अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र में लागू किया जाएगा। हालांकि, इसे किस दिन मनाया जाएगा, यह तय करने की जिम्मेदारी स्कूल के प्रधानाध्यापक की होगी। कहा जा रहा है कि छात्रों पर बैग का बोझ कम करने और उन्हें तनाव मुक्त रखने के लिए यह योजना लागू की जा रही है। 

बैग फ्री डे पर बागवानी, नृत्य, गायन, अभिनय, खेती, क्राफ्टिंग, पेंटिंग और व्यावसायिक गतिविधियां करायी जायेंगी। इससे छात्रों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। सरकार का उद्देश्य है कि नो बैग डे पर बच्चों को अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई से इतर कुछ नया सिखाया जाए। इसमें सांस्कृतिक, अतिरिक्त पाठ्यक्रम और व्यावसायिक गतिविधियां शामिल होंगी। शुरूआत में गिरिडीह के 150 स्कूलों को इस योजना में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,968