टीम एबीएन, रांची। आज बीआईटी मेसरा-लालपुर में आरोरा-25 का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। आज के इस समारोह के उद्घाटन के बाद छात्र-छात्राओं के द्वारा लगाये गये विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी सभी विद्यार्थियों के लिए खोल दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मीणा संयुक्त निदेशक श्रीकृष्ण इंस्टीट्यूट, सुनील पटनायक, डीन यूजी बी आई टी मेसरा, डॉ संजय झा, प्रोफेसर इंचार्ज बी आई टी लालपुर डॉ प्रणव कुमार की उपस्थिति में दीप जलाकर और औरोरा का प्रतीक चिह्न का गुब्बारे उड़ा कर किया गया।
इस आयोजन में छात्र छात्राओं ने प्रांगण को पूरी तरह से सजाया है। विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की गयी है। खाने पीने के लिए स्वादिष्ट व्यंजन का स्टॉल लगाया गया है। खेल के आयोजन में खो-खो कबड्डी के आलावे तरह-तरह के मनोरंजन के लिए कार्यक्रम लगातार दो दिनों तक होनी है।
संयोजक डॉ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि पूरे आयोजन में पारंपरिक खेल पकवान और परिधान की विशेष रूप से प्रदर्शन किया जा रहा है। इस आयोजन की सफलता के लिए एक संचालन समिति बनाया गया है। जिसके नेतृत्व में यह आयोजन अपनी वृहत रूप में आप तक पहुचाया जा रहा है। जिसमें आशीष झा, आर्यन, रितिका, शालनी ऋतिक, अविषेक, सहित पूरी टीम लगी हुई हैं।
उधर खेल के मैदान में लड़कियों और लड़कों के बीच कबड्डी के मुकाबले की शुरुआत डॉ गौतम सांडिल्य और डॉ प्रणव कुमार ने सिटी मारकर खेल का शुभारंभ किया। कल फाइनल मुकाबला के लिए टीमें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार है। आज के कार्यक्रम में डॉ वंदना भट्टाचार्य, डॉ आनंद, डॉ जी पी मिश्रा, डॉ वी के शर्मा, डॉ नरेंद्र कुमार सिंह, डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, अजय कुमार, बिनोद, शांतनु सिन्हा, डॉ अमृता प्रियम, डॉ सिबा, डॉ अरुण सिंह, डॉ सोमित्रो, डॉ उमेश सहित भारी मात्रा में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक और कर्मचारियों ने आयोजन में उपस्थित दर्ज करायी।