- झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की अध्यक्ष एवं नीलांबर पीतांबर विश्विद्यालय सहित राज्य के रिक्त पड़े सभी विश्विद्यालय में कुलपति, प्रतिकुलपति, कुलसचिव की नियुक्ति अविलंब हो : आजसू
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 19/2/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के नाम ज्ञापन लिख मुख्यमंत्री सचिवालय में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में अध्यक्ष की नियुक्ति एवं नीलांबर पीतांबर विश्विद्यालय सहित राज्य के सभी विश्विद्यालयों के कुलपति, प्रतिकुलपति, कुलसचिव के रिक्त पदों को भरने का आग्रह किया।
ज्ञापन के माध्यम से आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि लगभग 7 महीनों से जेपीएससी के अध्यक्ष पद की खाली पड़ी हुई है जिसके कारण सभी तरह के परीक्षाएं परिणाम बाधित है जिससे राज्य के छात्र छात्राओं के भविष्य अंधकारमय दिखाई पड़ रही है।
एक ओर राज्य सरकार ने प्रथम कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाया था कि जेपीएससी और जेएसएससी का परीक्षा का कैलेंडर जारी कर उसी के अनुसार सभी परीक्षा ली जायेगी परंतु कई महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक न ही जेपीएससी की अध्यक्ष की नियुक्ति हो पायी है न ही कैलेंडर जारी हो पाई है जिससे कि प्रतियोगित परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं सहित पूरे छात्र समुदाय में निराश दिखाई पड़ रही है।
साथ ही नीलांबर पीतांबर विश्विद्यालय में पिछले 15- 20 दिनों से कुलपति नहीं है जिसके कारण विश्वविद्यालय का पूरा काम ठप पड़ हुई है न तो समय से क्लास हो रही है न ही परीक्षा न ही रिजल्ट हो पा रही है विश्विद्यालय में कुलपति नहीं होने से सीनेट और सिंडिकेट की बैठक नहीं हो रही है छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकारमय दिखाई पड़ रहा है फाइनेंस प्रक्रिया भी बाधित है शिक्षक,कर्मचारी का वेतन भी रुका हुआ है।
मुख्यमंत्री से आजसू छात्र हित में अविलंब झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में अध्यक्ष पद की नियुक्ति एवं नीलांबर पीतांबर विश्विद्यालय सहित राज्य के सभी विश्विद्यालयों में स्थाई कुलपति प्रतिकुलपति कुलसचिव की नियुक्ति हेतु आग्रह करती है। इस अवसर पर अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, जमाल गद्दी, राजेश सिंह, सक्षम झा, हरदीप साहू, यश साहू, प्रेम लिंडा, मुकेश कुमार, संदीप सिंह आदि उपस्थित थे।