टीम एबीएन, रांची। बीआइटी मेसरा में प्लैटिनम जुबली 2025 के अवसर पर बी आई टी मेसरा लालपुर के तत्वावधान में आरोरा 2025 के आयोजन की शुरुआत आज हो गयी। जिसका शुभारंभ संस्थान के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ प्रणब कुमार ने फीता काट कर किया।
रस्सा कस्सी और खो खो के लड़कियों और लड़कों के बीच मुकाबला की शुभारंभ हुआ, जिसमें काफी संघर्ष पूर्ण मुकाबला देखा गया। चार दिनों तक होने वाले यह उत्सव खेलकूद के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के पकवानों से सुसज्जित स्टॉल छात्र छात्राओं के द्वारा स्वयं बना कर प्रांगण को गुलजार करेंगे।
आज के उद्घाटन समारोह में संस्थान के प्रभारी डॉ प्रणव कुमार, खेल के संयोजक डॉ संदीप शाहदेव डॉ पार्थो, सहायक कुलसचिव मनोज गिरी, डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, डॉ संजय कुमार, डॉ प्रशांत, खालिद, शांतनु सिन्हा, अजय कुमार सहित शिक्षक और कर्मचारियों सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने दर्शक दीर्घा में बैठ कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।