उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा की ओर बढ़ेंगे हम...
टीम एबीएन, रांची। उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग सहित राज्य के सभी यूनिवर्सिटीज में कार्यों को सुगम बनाने के लिए आनलाइन सुविधा की शुरुआत हुई। इसके लिए छह पोर्टल जैसे सीएम फेलोशिप फॉर एक्सीलेंस पोर्टल, पे एंड वेरिफिकेशन सिस्टम पोर्टल, प्राइवेट विवि पोर्टल, वित्त रहित कॉलेज अनुदान पोर्टल, अप्रेंटिसशिप मैनेजमेंट पोर्टल, लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम लांच किये गये। उक्त जानकारी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी। वे उच्च शिक्षा को लेकर आयोजित विभिन्न पोर्टलों की शुरुआत कर रहे थे।
साथ ही, रांची विज्ञान केंद्र, रांची के नव प्रवर्तन केंद्र एवं झारखण्ड अनुसंधान एवं नवाचार नीति-2025 हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला का भी शुभारंभ किया।