Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

खूंटी : बिरसा कॉलेज के मुंडारी विभाग में शिक्षक, छात्र-अभिभावक वार्षिक बैठक संपन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खूंटी : बिरसा कॉलेज के मुंडारी विभाग में शिक्षक, छात्र-अभिभावक वार्षिक बैठक संपन्न
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी/ रांची। बिरसा कॉलेज खूंटी के मुंडारी विभाग में शिक्षक छात्र अभिभावक वार्षिक बैठक दिनांक 17 फरवरी 2025 दिन सोमवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर बीए और एमए के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकों के साथ-साथ बिरसा कॉलेज खूंटी की प्राचार्या महोदया जीके किड़ो एवं मुंडारी विभाग के शिक्षकगण उपस्थित थे। 

मौके पर सर्वप्रथम बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं पारंपरिक तरीके से नृत्य संगीत के साथ अभिभावकों का स्वागत किया गया। अभिभावकों को विद्यार्थियों ने चंदन के टीके लगाये। तत्पश्चात उन्हें सम्मानपूर्वक मल्टीपरपज हॉल में बैठाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अभिभावकों के स्वागत में विद्यार्थियों ने गोवारी दुरंग एवं स्वागत गीत गाये। 

तत्पश्चात अभिभावकों का स्वागत करते हुए अपने विभाग की विभागाध्यक्ष सहायक प्राध्यापिका सावित्री कुमारी ने स्वागत करते हुए कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों के शैक्षणिक गतिविधियों को जानने के लिए समय-समय पर कॉलेज आने की जरूरत है। कॉलेज के प्राभारी प्राचार्या जीके किड़ो ने अभिभावक मीटिंग की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों के सुझाव की भी जरूरत है। कॉलेज की गतिविधियों की जानकारी अभिभावकों को होनी चाहिए। 

इस कार्यक्रम को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी परंपरा भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में अपना योगदान देने की जरूरत है। अभिभावकों को अपनी पीढ़ी को इसे हस्तानांतरित करनी चाहिए। प्राचार्या ने अभिभावकों से कहा कि अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए खेती के साथ-साथ दूसरे कृषि से संबंधित व्यवसाय को भी अपनाने की जरूरत है। 

मुंडारी विभाग के सहायक प्राध्यापिका इंदिरा कोनगाड़ी के द्वारा नई शिक्षा नीति और पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सहायक प्रोफेसर काली मुंडू सर ने शिक्षा और रोजगार पर प्रकाश डाला एवं सहायक प्रोफेसर वासुदेव हास्सा सर एवं नागपुरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ कॉनेलियुस मिंज ने भी अपने विचार रखे। 

अभिभावकों में साहू हांसदा गाबोर मुंडू एवं एस. एस. स्कूल की भूतपूर्व प्रधानाध्यापिका रानी टूटी ने भी अपने विचार रखें। इस कार्यक्रम में नागपुरी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ अंजूलता कुमारी, सुनीता टोप्पो और मुण्डारी विभाग के सैकड़ो विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ सिजरेन सुरीन ने आकर्षक तरीके से की एवं धन्यवाद ज्ञापन इंदिरा कोनगाड़ी द्वारा किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,375