Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

इल्म और हुनर इंसान को कामयाब बनाता है : डॉ कमल बोस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इल्म और हुनर इंसान को कामयाब बनाता है : डॉ कमल बोस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। गोस्सनर कॉलेज मास कॉम विभाग में पटकथा लेखन से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार सह संत जेवियर महाविद्यालय रांची के  पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ कमल बोस मौजूद थे।  

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ बोस ने कहा कि  पटकथा दृश्य और श्रव्य माध्यम को अधिक प्रभावशाली बनाने का तरीका है। रेडियो और टेलीविजन से जो जानकारी प्राप्त करते हैं उसमें पटकथा की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि लिखने के लिए निरंतर पढ़ना जरुरी है। 
हर विद्यार्थी में अलग-अलग खूबी होती है, जिस क्षेत्र में रुचि है उसमें निपुण बनो। इल्म के साथ झ्र साथ हुनर का होना भी जरूरी है। 

आगे उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास से जीवन के हर अंधेरे को मिटा कर रोशनी ला सकते हैं। पटकथा लेखन से संबंधित प्रश्नोत्तरी भी रखा गया। इस कार्यक्रम में एचओडी प्रो महिमा गोल्डेन बिलुंग, प्रो अनुज कुमार, प्रो संतोष कुमार और मास कॉम के सभी विद्यार्थी मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,605