Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

पलामू : पूर्वडीहा की प्रेरणा बनी डाक्टर, एम्स पटना की सेकेंड टॉपर बनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : पूर्वडीहा की प्रेरणा बनी डाक्टर, एम्स पटना की सेकेंड टॉपर बनी
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। चैनपुर प्रखंड अंतर्गत पूर्वडीहा गांव निवासी दिवाकर दूबे की सुपुत्री प्रेरणा कुमारी ने 4 साल की कड़ी मेहनत कर एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की तथा डाक्टर की उपाधि हासिल की। दो भाई बहनों में छोटी प्रेरणा बचपन से ही पढ़ने में बहुत मेधावी रही है दसवीं की पढ़ाई डीएवी डालटनगंज और 12 वीं डीएवी कपिलदेव रांची से की तथा डाक्टर बनने का रास्ता चुनी।

जनवरी 2025 में फाईनल परीक्षा में प्रेरणा ने एम्स पटना से सेकेंड टौपर बनकर शल्य चिकित्सा एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ में डाक्टर बनी। प्रेरणा के पिता दिवाकर दूबे सीओ हैं और वर्तमान में बोकारो चास में पदस्थापित हैं तथा माता गृहिणी हैं। अपनी सुपुत्री के इस सफलता पर बहुत खुश नजर आये। 

इस विषय पर बात करते हुए पूर्वडीहा के समाजसेवी विकास दूबे ने बताया कि यह पूरे गांव के लिए गौरव की बात है आज गांव में खुशी का माहौल है क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है कि गांव में लड़की ने डाक्टर बनकर दिखाया है। इससे गांव की आने वाली युवा पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,764