Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

एक्सआईपीटी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 29 विद्यार्थी चयनित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एक्सआईपीटी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 29 विद्यार्थी चयनित
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। जेवियर इंस्टीट्यूट आफ पोलिटेक्नीक एण्ड टेक्नोलॉजी (एक्सआईपीटी), बरगावां, नामकुम, रांची में बुधवार, 29 जनवरी को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया। देश में आटोमोबाइल सेक्टर में शामिल, पुणे स्थित पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड इस ड्राइव में शामिल हुई। 

लिखित परीक्षा एवं पर्सनल इंटरव्यू के पश्चात 29 छात्र-छात्राओं का चयन कंपनी ने किया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के छात्र इस प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल हुए थे। संस्थान के इस उत्कृष्ट सफलता से नये सत्र में नामांकन के लिए भी काफी उत्सुकता है और नामांकन प्रक्रिया काफी जोर शोर से चल रही है। 

एक्सआईपीटी, को-आर्डिनेटर, डॉ अशोक सांडिल एसजे, प्रिंसिपल, श्री लोचन खलको, प्लेसमेंट को-आॅर्डिनेटर, डॉ जॉर्ज फ्रांसिस ओस्टा ने चयनित छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,085