Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

मेटास एड्वेंटिस्ट कॉलेज, बरियातू रोड रांची में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता जारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मेटास एड्वेंटिस्ट कॉलेज, बरियातू रोड रांची में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता जारी
विज्ञापन

दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का पहला दिन

टीम एबीएन, रांची। दो दिवसीय खेलकूद वार्षिक प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेलकूद पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह ने किया। मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी भाग्यशाली हैं कि इस खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से आपको इस प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता दर्ज करने का सौभाग्य और अवसर प्राप्त हुआ है। 

इस अवसर का भरपूर फायदा उठायें। खेलकूद को जीवन का एक जरूरी हिस्सा समझकर अपनी सहभागिता इस प्रतियोगिता में सुनिश्चित करें। जीतना आपकी उपलब्धि है तो आपकी सहभागिता भी एक उपलब्धि है। इस अवसर का भरपूर लाभ उठायें ताकि आपको जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त हो और एक खिलाड़ी के रूप में आप सभी अपनी पहचान बनायें। 

मौके पर परियोजना पदाधिकारी डॉ ऋतुराज एवं झारखंड राज्य मलखम संघ के सचिव संजय झा भी उपस्थित थे। जिन्होंने खेलकूद मसाल को प्रज्वलित कर उद्घाटन में अपना सहयोग प्रदान किया। 

आज के कार्यक्रम के दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसके नतीजे इस प्रकार हैं

  1. हंड्रेड मीटर बॉयज : प्रथम स्थान शुभंकर सोरेन, द्वितीय स्थान दान थापा एवं तृतीय स्थान प्रत्युष प्रेमका सुरीन। 
  2. हंड्रेड मीटर गर्ल्स : प्रथम स्थान अन्नू तिग्गा, द्वितीय स्थान ओलिम हेंब्रम एवं तृतीय प्रियांशु केरकेट्टा। 
  3. टू हंड्रेड मीटर बॉयज : प्रथम स्थान शुभंकर सोरेन, द्वितीय स्थान दान थापा एवं तृतीय स्थान मनीष खलखो। 
  4. मार्बल एंड स्पून गर्ल्स : प्रथम स्थान रोशनी बिहान, द्वितीय स्थान रूथमणि किस्पोट्टा एवं तृतीय स्थान कनकलता। 
  5. नीडल एंड थ्रेड गर्ल्स : प्रथम स्थान मुस्कान टोपनो और नेहा कुमारी, द्वितीय स्थान एनी जैसा मुंडा और अनीशा तिर्की  एवं तृतीय स्थान प्रेरणा लिसा खलखो और कल्पना बाड़ा। 
  6. हाई जंप बॉयज : प्रथम स्थान आशीष आनंद सोरेन, द्वितीय स्थान प्रेम मरांडी एवं तृतीय स्थान आशीष तिग्गा एवं अभय आर्य हंसदक। 
  7. बैडमिंटन बॉयज : प्रथम स्थान ब्लू हाउस, द्वितीय स्थान रेड हाउस एवं तृतीय स्थान ग्रीन हाउस। 
  8. बैडमिंटन गर्ल्स : प्रथम स्थान ब्लू हाउस, द्वितीय स्थान रेड हाउस एवं तृतीय स्थान ग्रीन हाउस। 
  9. वॉलीबॉल बॉयज : प्रथम स्थान ब्लू हाउस, द्वितीय स्थान ग्रीनहाउस एवं तृतीय स्थान रेड हाउस।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,073