Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

इंडिन आर्मी ने अविवाहित ग्रेजुएट इंजीनियर के लिए निकाली बंपर बहाली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इंडिन आर्मी ने अविवाहित ग्रेजुएट इंजीनियर के लिए निकाली बंपर बहाली
विज्ञापन

सैलरी होगी 2,50,000 रुपये 

दिव्यांशी भदौरिया 

एबीएन कैरियर डेस्क। सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार के लिए बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन के 381 पदों के लिए आवेदन शुरू किये हैं। आपको बता दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 फरवरी 2025 है। सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आयी। 

दरअसल, भारतीय सेना ने अविवाहित पुरुष और महिला इंजीनियरिंग स्नातकों से शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आपको बता दे कि, आवेदन विंडि केवल 5 फरवरी तक खुली है उसके बाद आवेदन की प्रक्रिया खत्म हो जायेगी। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 381 रिक्तियों को भरना है। आइए आपको पूरी जानकारी बताते हैं। 

भारतीय सेना में भरे जाने वाले पद 

पुरुषों के लिए 

  • सिविल: 75 पद 
  • कंप्यूटर विज्ञान: 60 पद 
  • इलेक्ट्रिकल: 33 पद 
  • इलेक्ट्रॉनिक्स: 64 पद 
  • मैकेनिकल: 101 पद 
  • विविध इंजीनियरिंग स्ट्रीम: 17 

महिलाओं के लिए 

  • सिविल: 7 पद 
  • कंप्यूटर विज्ञान: 4 पद 
  • इलेक्ट्रिकल: 3 पद 
  • इलेक्ट्रॉनिक्स: 6 पद 
  • मैकेनिकल: 9 पद 

रक्षा कर्मियों की विधवाएं 

  • एसएससी महिला (तकनीकी): 1 पद 
  • एसएससी महिला (गैर-तकनीकी): 1 पद 

आयु सीमा 

भारतीय सेना के इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 27 वर्ष के बीच आयु होना चाहिए। 

जानें शैक्षणिक योग्यता  

आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए या फिर उसका लास्ट ईयर हो।  

सैलरी 

जो उम्मीदवार चयन किए जाएंगे उनकी सैलरी 56,100 रुपये से 2,50,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। 

चयन प्रक्रिया 

पदों की भर्ती के लिए शैक्षणिक प्रदर्शन और योग्यता के आधार पर ही होगा। चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में नियुक्त किया जायेगा। अंतिम चयन से पहले उनका मेडिकल टेस्ट भी किया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,130