रेलवे ग्रुप-डी के पदों पर होने जा रही बंपर भर्ती
जानिये कब से शुरू होंगे आवेदन
एबीएन कैरियर डेस्क। अगर आप भी रेलवे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। तो आपके लिए बड़ी खबर है। दरअसल, देशभर के सभी 21 आरआरबी को मिलाकर 32,438 पद ग्रुप डी के लिए निकालने की तैयारी चल रही है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।
दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड बंपर भर्तियां करने जा रही है। ऐसे में जो युवा रेलवे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, अब वह इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि देशभर के सभी 21 आरआरबी को मिलाकर 32,438 पद ग्रुप डी के लिए सृजिक किये गये हैं।
इन पदों को निकालने की तैयारी चल रही है। उम्मीद की जा रही है कि जनवरी या फिर फरवरी महीने में यह वैकैंसी आयेगी। वहीं पटना और मुजफ्फरनगर ने भी रिक्तियां भेज दी हैं। साथ ही ग्रुप डी का केंद्रीय नोडल इलाहाबाद बनाया गया है। आरआरबी के सूत्रों की मानें, तो थोड़े-बहुत पदों की संख्या में बदलाव हो सकते हैं। लेकिन संभावना है कि ग्रुप डी में पदों का इजाफा हो।
पद
- प्वाइंट मैन- 5058
- सहायक ट्रैक मशीन- 799
- सहायक ब्रिज- 301
- ट्रैक मेंटेनर-13187
- सहायक पी-वे- 257
- सहायक (एस एंड टी)- 2012
- सहायक टीआरडी-1381
- सहायक (सी एंड डब्ल्यू)- 2587
- सहायक लोको शीड डीजल- 420
- सहायक लोको शीड इलेक्ट्रिकल- 950
- सहायक लोको आॅपरेशन इलेक्ट्रिकल- 744
बता दें कि इस साल 2024 तक 8 रोजगार सूचना के मुताबिक रिक्तियां निकाली गयी हैं। जिसकी परीक्षाएं चल रही हैं। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरआरबी की दो और वैकेंसी आने वाली हैं। जिसमें फफइ की आइसोलेटेड वैकेंसी में 1036 पद आने वाले हैं। वहीं ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि जनवरी में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।