टीम एबीएन, गुमला/ लोहरदगा। विद्या विकास समिति झारखंड के द्वारा आयोजित प्रांतीय सुलेख, कला एवं निबंध प्रतियोगिता 2024 में शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर के प्रतिभाशाली भैया-बहनों ने प्रांतीय सुलेख, कला एवं निबंध प्रतियोगिता में सफलता का परचम लहराया।
इस परीक्षा में 8 भैया -बहन सफल हुए। इन भैया-बहनों ने सफलता का परचम लहराते हुए लोहरदगा जिले में विद्यालय का नाम रौशन किया। इस पर समस्त विद्यालय परिवार गौरवान्वित है। प्रांतीय परीक्षा में सफलता प्राप्त हुआ है।
- निबंध : ( मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम) कक्षा दशम अन्वेषा मुखर्जी प्रांतीय स्तरीय में प्रथम प्राप्त की।
- निबंध : (पर्यावरण संरक्षण में हमारी भूमिका) कक्षा नवम कशिश कुमारी प्रांत स्तरीय में द्वितीय स्थान प्राप्त की।
- सांत्वना पुरस्कार : निबंध (जल ही जीवन है) कक्षा षष्ठ आस्था पांडे, निबंध (स्वामी दयानंद सरस्वती की देशभक्ति) कक्षा सप्तम सत्यम साहू, निबंध (स्वच्छ भारत) कक्षा अष्टम तनिष्क राज, निबंध (पर्यावरण संरक्षण में हमारी भूमिका) कक्षा नवम अंशु मिश्रा, कक्षा नवम वैभव भास्कर एवं कक्षा दशम हर्ष राज सिंह इन सभी प्रतिभाशाली भैया -बहनों को प्रांतीय पुरस्कार एवं सान्त्वना के साथ पुरस्कृत किया जायेगा।
गुमला विभाग के विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार, प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास, अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, सचिव अजय प्रसाद, प्रबंधकारणी सदस्य एवं समस्त आचार्य जी, दीदी जी सफल मेधावी भैया- बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किया।