Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

एसआर डीएवी पुंदाग में बच्चों की सुरक्षा के लिए चला पॉक्सो एक्ट जागरूकता अभियान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआर डीएवी पुंदाग में बच्चों की सुरक्षा के लिए चला पॉक्सो एक्ट जागरूकता अभियान
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में बच्चों के सम्पूर्ण स्वास्थ्य और सुरक्षा  के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के तहत कक्षा छठी  तथा सातवीं के छात्र-छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत किया गया।

ध्यातव्य रहे कि इस अवस्था के बच्चे किशोरावस्था में होते हैं। बहुत सी ऐसी बातें होती हैं, जिन्हें वे समझ नहीं पाते। यदि उन्हें कुछ असहज सा लगे, तो भी वे संकोचवश किसी से कुछ कह नहीं पाते। इन सब परेशानियों से बाहर निकालने के लिए उन्हें कई उदाहरण देकर, वीडियो दिखाकर, दृश्य - श्रव्य के माध्यम से जागरूक किया गया, ताकि वे किसी अप्रिय घटना की शिकार न बनें। उन्हें अच्छे और बुरे स्पर्श का अंतर भी समझाया गया।

उन्हें यह बताया गया कि किसी अप्रिय स्थिति को खामोश रहकर बर्दाश्त करने से समस्या और भी जटिल हो जाती है। इसलिए शोषण के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। इस कार्यक्रम का प्रतिफल यह हुआ कि अनेक छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किये और अपनी समस्याएं बताकर अपनी शिक्षिकाओं से सलाह लीं। विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका पुष्पा त्रिवेदी, जेनिफर खन्ना तथा अर्चना प्रिया ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

प्राचार्य एसके मिश्र ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में इस तरह के कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। छात्राओं को पॉक्सो एक्ट की जानकारी अवश्य होनी चाहिए ताकि वे अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें। उक्त कार्यक्रम सीबीएसई तथा झारखंड सरकार द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देश; पॉक्सो एक्ट के प्रति जागरूकता अभियान के आलोक में आयोजित किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,188