Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

नेताजी एकेडमी उवि होचर, कांके के शिक्षक-शिक्षिका शैक्षणिक व धार्मिक यात्रा से लौटे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नेताजी एकेडमी उवि होचर, कांके के शिक्षक-शिक्षिका शैक्षणिक व धार्मिक यात्रा से लौटे
विज्ञापन
  • मानव को अपनी आस्थाओं के साथ जुड़े रहने की प्रेरणा सहित धार्मिक, सांस्कृतिक व भौगोलिक तथ्यों का ज्ञानार्जन कराते हैं यात्राएं : डॉ बिरेन्द्र साहु

टीम एबीएन, रांची। नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होकर कांके रांची के शिक्षक-शिक्षिका परिवार के 41सदस्य समूह ने पांच दिवसीय शैक्षणिक एवं धार्मिक यात्रा कर आज रांची लौटे। 

सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं उनके परिवार ने उड़ीसा के पुरी स्थित भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी, भगवान बलराम जी व बहन सुभद्रा जी के साथ-साथ चिल्का झील, गोल्डन बीच, चंद्रभागा कोणार्क बीच, कोणार्क सूर्य मंदिर, नंदनकानन प्राणी उद्यान, धौलागिरी महादेव मंदिर, धौलागिरी बौद्ध मंदिर, लिंगराज मंदिर, सहित कई धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थानों पर दर्शन-पूजन कर रांची लौटे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य व विश्व हिंदू परिषद, झारखंड-बिहार के सहमंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा मानव जीवन को यात्रा से अनेक प्रकार के लाभ होते हैं। शैक्षिक जगत में रहने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को धार्मिक आस्थाओं से जुड़े रहने की प्रेरणा के साथ-साथ धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, पौराणिक व भौगोलिक स्थितियों का ज्ञानार्जन कर अपने विद्यार्थियों को मूल स्थिति का दर्शन व पठन-पाठन करने में अत्यंत लाभकारी होते हैं।

मौके पर प्रधानाचार्य डॉ बिरेन्द्र साहु, ललिता देवी, दीपक साहू, सुजीत उपाध्याय, नीतीश साहू, मनीष साहू, उर्मिला करकेट्टा, अनु देवी, रामकिशोर साहू, सुनीता मुंडा, विजय उरांव, प्रीति देवी, रेखा कुमारी, नीतू तिर्की, बबलू साहू, गौरी साहु, अनुराधा देवी, रूबी देवी आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सपरिवार यात्रा की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 81,952