टीम एबीएन, रांची। एस आर डी ए वी पब्लिक स्कूल पुंदाग, रांची में क्रिकेट के खिलाड़ियों के प्रशिक्षण हेतु शीतकालीन क्रिकेट कैंप का आयोजन 26 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक किया जा रहा है, जिसमें खिलाड़ियों को क्रिकेट से संबंधित नये नियमों एवं बेहतर तकनीक का प्रशिक्षण विद्यालय के खेल शिक्षक प्रणव प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में दिया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण शिविर में कक्षा छठी से 11वीं तक के लगभग 50 विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। भारत देश में क्रिकेट की लोकप्रियता सर्वविदित है। युवा पीढ़ी को क्रिकेट खास तौर से पसंद है।ऐसे में विद्यार्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
प्राचार्य एसके मिश्र ने क्रिकेट शिविर के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिभा को अभ्यास से ही निखारा जा सकता है। उन्होंने उक्त शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षक को बधाई देते हुए कहा कि यह छुट्टियों का बेहतरीन उपयोग है। इसका लाभ उन्हें अवश्य ही मिलेगा।भविष्य में आयोजित होनेवाले क्रिकेट के प्रतिस्पर्धाओं में खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन कर पाएंगे।