Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 299
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

आईआईटी आईएसएम धनबाद से अब 120 अभ्यर्थी कर सकेंगे एमबीए

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आईआईटी आईएसएम धनबाद से अब 120 अभ्यर्थी कर सकेंगे एमबीए
विज्ञापन
  • आईआईटी आईएसएम धनबाद ने बढ़ाई एमबीए की सीटें, 120 सीटों में होगा प्रवेश; आवेदन प्रक्रिया शुरू

एबीएन कैरियर डेस्क (धनबाद)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (भारतीय खान विद्यालय), धनबाद (IIT ISM) ने अपने एमबीए कार्यक्रम के लिए एक नई और अहम घोषणा की है। सत्र 2025-26 में एमबीए (MBA) की कुल सीटों की संख्या 120 कर दी गई है। पहले सत्र 2024-25 में यह संख्या 92 थी।

इस बदलाव से छात्रों को आईआईटी में प्रवेश का अधिक मौका मिलेगा। इस बार एमबीए की सीटों को 62 से बढ़ाकर 90 किया गया है। वहीं, बिजनेस एनालिटिक्स की 30 सीटें यथावत रखी गयी हैं। इसके साथ, महिला उम्मीदवारों को विशेष 5% वेटेज मिलेगा। 

यह पहल अधिक से अधिक महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए की गई है।  एमबीए में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र CAT 2024 के स्कोर के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 है। 

पर्सनल इंटरव्यू 20-23 फरवरी, 7-9 मार्च, 22-24 मार्च और 29-30 मार्च को आयोजित किये जायेंगे इस प्रक्रिया का अंतिम परिणाम मई के पहले सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। एमबीए के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग कैट परसेंटाइल को ध्यान में रखकर किया जायेगा। 

उसके बाद अंतिम चयन उम्मीदवार के चार पहलुओं को ध्यान में रख कर किया जायेगा। इनमें पर्सनल इंटरव्यू 40 फीसदी, कैट परसेंटाइल 35 फीसदी, पास्ट एकेडमिक रिकॉर्ड 10 फीसदी, इंडस्ट्रियल एक्सपिरिएंस 10 फीसदी व महिला उम्मीदवारों को 5 फीसदी का वेटेज शामिल है।

विज्ञापन