Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में मना ध्यान दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में मना ध्यान दिवस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज ध्यान दिवस का आयोजन किया गया। सत्यानंद योग मिशन के अध्यक्ष स्वामी मुक्तरथ ने इस अवसर पर वर्ग आठ और नौ के बच्चों को ध्यान लगाने का अभ्यास कराया। 

स्वामी मुक्तरथ ने बच्चों को ध्यान के फायदे बताये तथा ध्यान का अभ्यास निरंतर करने की सलाह दी। स्वामी जी ने बताया कि ध्यान से एकाग्रता बढ़ती है और एकाग्रता छात्रों के लिए बहुत ही आवश्यक है। ध्यान का ही प्रभाव था कि विवेकानंद जी कोई सामग्री तुरंत याद हो जाती थी। 

उन्होंने कहा कि केवल छात्र ही नहीं, सबको ध्यान अवश्य करना चाहिए। मौके पर वरीय शिक्षक एस के राणा, आर के झा और अशोक कुमार सिंह समेत अन्य शिक्षक भी मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,242