Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

वाईएमसीए पब्लिक स्कूल धुर्वा व वाईएमसीए वीटीसी में क्रिसमस गैदरिंग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
वाईएमसीए पब्लिक स्कूल धुर्वा व वाईएमसीए वीटीसी में क्रिसमस गैदरिंग
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। धुर्वा स्थित वाईएमसीए पब्लिक स्कूल व वाईएमसीए वीटीसी में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में  रेवरेंट एस. डेविड, प्रेसबाइटर इंचार्ज, संत पॉल कैथेड्रल चर्च आफ नॉर्थ इंडिया रांची शामिल हुए। उन्होंने क्रिसमस संदेश सुनाते हुए बताया कि क्रिसमस का त्यौहार सिर्फ ईसाइयों का नहीं है, बल्कि सभी समुदायों के लिए है। 

इसका मुख्य संदेश सभी के बीच प्यार, सेवा और सहयोग बांटना है। इस दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा नेटीविटी प्ले किया गया। इसके अलावा कई आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में सभी का स्वागत  प्राचार्या सुषमा कच्छप ने किया। कार्यक्रम का संचालन नेहा सिंह व रजनी सबिता बड़ा ने किया। ओपनिंग प्रेयर शिव राम व बाईबल रीडिंग एलिस लुगुन ने किया। 

धन्यवाद वाई एम सी ए धुर्वा के सचिव  सौरव मुर्मू ने किया। इसमें वाईएमसीए के महासचिव चोन्हस कुजूर, वाईएमसीए के सह महासचिव मनोज बागे, वाईएमसीए सचिव सौरभ मुर्मू,  यूजिंग जोसेफ, प्राचार्या सुषमा कच्छप, बिना तिर्की, बाल्मीकि पाण्डे, सहित काफी संख्या में शिक्षक व विद्यार्थी शामिल हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,238