टीम एबीएन, रांची। बी आई टी मेसरा के प्रबंधन विभाग के सहायक पद में पदस्थापित मो मोबीन सेवानिवृत्त हो गये। उन्होंने संस्थान में विभिन्न विभागों में रहते हुए 38 सालों तक सेवा प्रदान किया। मोबीन की सेवानिवृत्ति पर विभाग की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभाग के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में विभाग के प्रमुख डॉ उत्पल बाउल, डॉ श्रद्धा शिवानी, डॉ मंजू भगत, डॉ रविंद्र भगत, डॉ अमरनाथ झा, डॉ गौतम सांडिल्य, डॉ प्रवीण श्रीवास्तव सहित सभी सहयोगी उपस्थित हुए और मोबीन के कठिन परिश्रम और ईमानदारी से कार्य करने और मेहनत से कार्य निष्पादन की क्षमता पर बातें रखी। साथ ही उनके भविष्य और स्वस्थ रहने की कामना करते हुए उनको पुष्पगुच्छ सहित यादों को जीवंत रखने के लिए उपहार प्रदान किया गया।