14-15 को होनेवाले आदिवासी युवा महोत्सव की ब्रांड एंबेसडर होंगी शिल्पी नेहा तिर्की

14-15 को होनेवाले आदिवासी युवा महोत्सव की ब्रांड एंबेसडर होंगी शिल्पी नेहा तिर्की
 

  • आदिवासी युवा महोत्सव की ब्रांड एंबेसडर होंगी शिल्पी नेहा तिर्की, इस दिन होगा आयोजन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी युवा महोत्सव 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव की ब्रांड एंबेसडर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की होंगी। इसके साथ ही आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। इसका आयोजन रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में 14 और 15 दिसंबर को होगा। 

इस महोत्सव का उद्देश्य आदिवासी युवाओं में अपनी भाषा, संस्कृति, जीवनशैली और प्रकृति प्रेम के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके साथ ही इस मंच पर आदिवासी और आधुनिक कलाओं और कलाकारों को एक साथ प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। बता दें कि युवा महोत्सव में 33 आदिवासी समुदाय भाग लेंगे। 

उल्लेखनीय है कि इस साल युवा महोत्सव का नेतृत्व एक समिति कर रही है, जिसकी अगुवाई युवा समाजसेवी व समिति अध्यक्ष बिपिन टोप्पो और कार्यकारी अध्यक्ष शशि पन्ना कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, महोत्सव में 33 आदिवासी समुदाय भाग लेंगे, जो मंच पर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करेंगे।

जानकारी हो कि इस कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य, गीत, भोजन, रॉक बैंड शो, फैशन शो, सामाजिक मुद्दों पर आधारित नाटक, आदिवासी उद्यमियों का मेला, पैनल चर्चा, नेतृत्व विकास कार्यक्रम और करियर परामर्श जैसी कई गतिविधियां शामिल हैं। 

वहीं, महोत्सव में कई प्रसिद्ध कलाकार- जैसे नितेश कच्छप, एल्विन रोजारियो, दीपक तिर्की, अमन कच्छप, दीपक लोहार, साउंड ऑफ झारखंड बैंड और राजू मुर्मू भी अपनी प्रस्तुतियां पेश करेंगे। इस साल महोत्सव में 2 फैशन शो भी आयोजित किये जायेंगे। 

इनमें से एक फैशन शो युवा मॉडल्स और दूसरा 10 साल से कम आयु के बच्चों के लिए किया जायेगा। इस दौरान रांची के अलग-अलग कॉलेजों की युवा टीम भी अपने सांस्कृतिक नृत्य और गायन का प्रदर्शन करेगी, इसके लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.