टीम एबीएन, रांची। राजद विधायक संजय प्रसाद यादव को झारखंड मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने का स्वागत करते हुए रांची जिला राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने संजय प्रसाद यादव को बधाई दी।
मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री माहतो ने कहा कि उनके जिम्मे जो भी विभाग सरकार निर्धारित करेगी।
उसके निर्धारण में श्री यादव झारखंड की जनता की सेवा में शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर कई राजद नेता भी उपस्थित थे। श्री महतो ने फूलों का गुलदस्ता देकर श्री यादव का स्वागत किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.