Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

डीएवी कपिलदेव : पेंटिंग प्रतियोगिता में समृद्धि बनी राज्य की टॉपर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी कपिलदेव : पेंटिंग प्रतियोगिता में समृद्धि बनी राज्य की टॉपर
विज्ञापन

एबीएन कैरियर डेस्क। डीएवी कपिल देव की सातवीं कक्षा की छात्रा समृद्धि ने डीवीसी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकारी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बीईई (ऊर्जा संरक्षण विभाग) ने पलाश भवन में आयोजित पुरस्कार समारोह में विजेता समृद्धि कुमारी को 50000 का चेक सौंपा। 

डीएवी झारखंड जोन बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह डीएवी कपिल देव के प्राचार्य एमके सिन्हा ने विजेता छात्रा और उसके परिवार को बहुत शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि छात्रों को पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए इससे हमारा चतुर्दिक  विकास होता है। 

मौके पर विद्यालय के कला शिक्षक विश्वनाथ चक्रवर्ती भी मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू, रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 52,456