Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

गांधीनगर में डीएवी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गांधीनगर में डीएवी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्टस डेस्क। डी ए वी गांधीनगर में 5 दिवसीय 20 से 24 नवम्बर 2024 तक झारखंड राज्य स्तरीय डी ए वी खेल कूद प्रतियोगिता का विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण शिविर का समापन आज डी ए वी गांधीनगर में किया गया। डी ए वी गांधीनगर बालिका वर्ग का कबड्डी, बैडमिंटन, योग, फुटबॉल, हैनडबाल तथा खोखो का ट्रेनिंग दी गयी।

इस ट्रेनिंग में रांची सहित बोकारो, धनबाद, देवघर, गुमला, सिमडेगा, हजारीबाग, रामगढ़ के डी ए वी के बालिका सरिता खिलाड़ियों ने सुनिता ठाकरे कौशल कुमार, गांधीनगर (डी ए वी कोयला नगर), अर्जून तथा सुमित्रा रिया कुमारी (चाइबासा और पतरातु), प्रलय (हेहल), सरिता कुमारी, अरूणा, रिया ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया। इस शिविर में प्रशिक्षण के बाद खिलाड़ियों को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय डी ए वी प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। आज शिविर का समापन किया गया।

इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि ए आर ओ एम के सिन्हा, एस के मिश्रा, तापस घोष, तथा गांधीनगर के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा, निराकार आचार्या आदि ने शुभकामना दी, और डी ए वी नेशनल में अच्छा प्रदर्शन करने की कामना की। इस शिविर में तकरीबन 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।पूरे शिविर का संचालन गांधीनगर के खेल प्रशिक्षक गोविंद झा ने किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,122