Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

वाइएमसीए धुर्वा में मना बाल दिवस सह वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
वाइएमसीए धुर्वा में मना बाल दिवस सह वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। धुर्वा स्थित वाईएमसीए पब्लिक स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सह बाल दिवस का आयोजन किया गया।  इस आयोजन के दौरान सत्र 2023-24 के वार्षिक परीक्षा में अच्छे व्यवहार, सफाई, उपस्थिति व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर उनको प्रोत्साहित किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रेजी डुंगडुंग (पूर्व आइपीएस सह बोर्ड सदस्य वाई एम सी ए, रांची) ने अपने संबोधन में बच्चों को स्वच्छता एवं अनुशासन के बारे में उदाहरण देकर बच्चों का मार्गदर्शन किया।  कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा मनमोहक नृत्य एवं शिक्षकों के द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में वाईएमसीए रांची के महासचिव चोन्हस कुजूर, सह महासचिव मनोज बागे, सचिव सौरभ मूर्मू, प्राचार्या सुषमा कच्छप समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी समेत स्कूल के सभी विद्यार्थी मौजूद रहे। मंच संचालन प्रिया कुमारी व मान्या कुमारी ने किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,271