निराली के घर पर लोगों का बधाई व शुभकामनाएं देने के लिए लग रहा तांता
लोगों ने निराली कुमारी को बुके व मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दी
टीम एबीएन, ईटखोरी/ चतरा। इटखोरी प्रखंड के मोगला निवासी समाजसेवी विनय कुमार सिंह की सुपुत्री निराली कुमारी विनोबा भावे विश्वविद्यालय की एमएससी मैथेमेटिक्स की सेकेंड टौपर बनी। निराली की इस सफलता पर उनके आवास पर जाकर लोगों ने उसे सम्मानित किया।
मौके पर दुलार ठाकुर, राम लखन सिंह, बीरबल पांडेय, बालगोविंद राम, जगदीश यादव, दसरथ राणा, भास्कर जी, विशेश्वर यादव, विनोद पांडेय समेत कई लोग उपस्थित थे। सभी ने निराली को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।