Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

बीआईटी मेसरा : छात्रों के बीच खूनी झड़प में एक की मौत, जमकर बवाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीआईटी मेसरा : छात्रों के बीच खूनी झड़प में एक की मौत, जमकर बवाल
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। देश के जाने माने शिक्षण संस्थान बीआईटी मेसरा में एक बार फिर छात्रों के बीच मारपीट की घटना सामने आयी है। छात्रों के दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में एक छात्र की मौत हो गयी। मृतक छात्र की पहचान राजा पासवान के रूप में हुई है। मृतक छात्र के परिजनों को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, वे वहां पहुंचे और गुस्से में कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ भी की। 

मृतक छात्र के परिजनों ने मारपीट की घटना में शामिल छात्रों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद रांची पुलिस बीआईटी कैंपस में पहुंचकर जांच कर रही है। इस मामले में सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि मारपीट की वारदात 14 नवंबर की रात में हुई थी, जिसमें छात्र राजा पासवान बुरी तरह से जख्मी हो गया था। 

सदर डीएसपी ने बताया कि जख्मी छात्र को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि बीआईटी थाना प्रभारी मामले की जांच में लगे हुए हैं और आरोपियों की पहचान करवायी जा रही है। 

बता दें कि बीआईटी मेसरा से अक्सर मारपीट की घटनाओं की खबरें आती रहती हैं इसलिए वहां सुरक्षा के लिए बीआईटी कैंपस से कुछ ही दूरी पर बीआईटी थाना भी है। लेकिन, कई बार बात हद से आगे बढ़ जाती है और पुलिस भी मारपीट की घटना रोक नहीं पाती है। इस बार भी मारपीट 14 नवंबर की रात को हुई थी, लेकिन पुलिस को इस घटना की कोई सूचना नहीं दी गयी थी। जब छात्र की मौत हो गयी और उसके उसके परिजनों आकर बवाल काटा, तब कहीं जाकर पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गयी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,735