Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

कौशल विकास के लिए गूगल इन्वेस्ट करेगा 10 लाख डॉलर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कौशल विकास के लिए गूगल इन्वेस्ट करेगा 10 लाख डॉलर
विज्ञापन

वैश्विक स्तर पर कौशल विकास के लिए गूगल करेगा 10 लाख डालर का निवेश

एबीएन सेंट्रल डेस्क। इंटरनेट सर्च इंजन कंपनी गूगल वैश्विक स्तर पर कमजोर आय वर्ग के लोगों के कौशल विकास के लिए 10 लाख डालर का निवेश करेगी। गूगल की सामाजिक कल्याण शाखा गूगल ओर्ग के प्रमुख एलेक्स डियाज ने मंगलवार को यहां बताया कि भारतीय गैर संगठन कार्य को 10 लाख डालर की राशि दी जायेगी जिससे वैश्विक स्तर पर कमजोर आय वर्ग के लोगों को ए आई में पारंगत बनाया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि ए आई वैश्विक अर्थव्यवस्था को नया रूप देने वाली शक्ति है। गूगल अपने संसाधनों और क्षमताओं से यह सुनिश्चित कर रहा है कि इसके अवसर सभी के लिए फायदेमंद हों। यह नियेश कार्य के प्रयासों में सहयोग करेगा। कम डिजिटल साक्षरता वाले उपयोगकर्ताओं के लिए मददगार होगा। पिछले महीने गूगल ने ए आई स्किल्स हाउस शुरू किया था जो एक करोड़ भारतीयों को ए आई प्रशिक्षण की एक नयी पहल है। 

कार्य के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु चोपड़ा ने बताया कि कार्य में हमारा लक्ष्य एआई-सक्षम भविष्य के लिए एक आधार तैयार करना है। एआई सैकड़ों अरबों डॉलर का आर्थिक प्रभाव उत्पन्न कर सकता है। इस पूंजी का उपयोग डिजिटल कौशल विकास को डिजाइन करने के लिए करेगा, जिसमें शोध-आधारित पाठ्यक्रम और अनुभव-केंद्रित दोनों शामिल होंगे और इसे 10 प्रमुख भारतीय भाषाओं में अनुवादित किया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,733