Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

अनाथालय के बच्चों से मिलकर भावुक हुए डीएवी गांधीनगर के विद्यार्थी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अनाथालय के बच्चों से मिलकर भावुक हुए डीएवी गांधीनगर के विद्यार्थी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गांधीनगर के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने विद्यालय के बच्चों के साथ निवारणपुर स्थित अनाथाश्रम में रहने वाले बच्चों से मुलाकात की। वहां रहने वाले बच्चों से बात कर विद्यालय के छात्र बड़े भावुक हो उठे। माता-पिता एवं अभिभावकों के बिना जीवन यापन कर रहे अनाथों की पीड़ा का अनुभव किया। 

इस अवसर पर बच्चों ने विद्यालय परिसर में आयोजित दीप सज्जा प्रतियोगिता के उपयोग में लाए गए पांच सौ से अधिक आकर्षक रूप से सजे दीपक वहां रहने वाले बच्चों को दिये। इसके अलावे विद्यालय परिवार की ओर से वहां के बच्चों को विभिन्न प्रकार के फल  और मिठाइयां भी दी गयीं। प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने कहा कि अनाथालयों में रहने वाले बच्चे भी हमारे ही समाज के अंग हैं। 

उनके प्रति हमारी संवेदना और उन्हें स्नेह प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। हम अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी चाहिए कि समय-समय पर हम अपने बच्चों को वृद्धाश्रमों, गौशालाओं, अस्पतालों आदि में ले जाएं  जिससे उन्हें देश और समाज की स्थिति की जानकारी मिले और उनके मन में सामाजिकता तथा राष्ट्रीयता की भावना विकसित हो सके। उन्होंने आगे कहा कि देश को समझने के लिए ऐसी यात्राओं का होना आवश्यक है। 

इस कार्यक्रम में जूनियर विंग की प्रभारी डॉ जया जायसवाल के अलावे के नलिनी, कविता मुखर्जी, रजनी सिंह, दीपक कुमार आदि विद्यालय के शिक्षक शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,468