Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

कोडरमा : तीन दिवसीय पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : तीन दिवसीय पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन
  • युवा से लेकर बुजुर्ग मतदाताओं ने उठाया पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव का लाभ, बुक स्टॉल में जाकर लिया विभिन्न किताबें की जानकारी  
  • युवा से लेकर बुजुर्ग मतदाताओं ने सेल्फी लेकर नैतिक मतदान करने का संदेश दिया 

टीम एबीएन, कोडरमा। विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा स्वीप कोषांग के तहत झुमरी तिलैया स्थित ब्लॉक मैदान पर निर्वाचन थीम पर पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव का तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया गया है। पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव के दूसरे दिन युवा से लेकर बुजुर्ग मतदाताओं का जनसैलाब उमड़ा। 

जिले के विभिन्न कोने से आकर  पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव में लगायी गयी प्रेस गैलरी, हेल्प डेस्क, आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी, अनुज्ञा बुक्स, झारखंड झरोखा, प्रिय साहित्य भवन, यश प्रकाशन, समय प्रकाशन, उड़ान पब्लिकेशन, शर्मा बुक सेंटर वाणी प्रकाशन, जय मां बुक सेंटर, बेकरी की मिठास बदलाव का एहसास वोट के साथ बुमेन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड जयनगर, जेएसएलपीएस समेत अन्य स्टॉल का भ्रमण कर विभिन्न तरह के किताबों का लाभ उठाया।  

सेल्फी व हस्ताक्षर कर नैतिक मतदान करने का संदेश दिया 

युवा से लेकर बुजुर्ग मतदाताओं  ने 19 कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के लिए हस्ताक्षर बोर्ड पर हस्ताक्षर कर और सेल्फी प्वाइंट पर  सेल्फी लेकर नैतिक मतदान करने का संदेश दिया। 

पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव में निर्वाचन के थीम पर कई कार्यक्रम आयोजित 

पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव में केरियर काउंसलिंग, डिबेट प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, नाटक और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया और लोकतंत्र में मताधिकार के महत्त्व को बताया। उन्होंने सभी से 13 नवंबर को मतदान करने की अपील की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,490