Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

आईआईटी धनबाद में पढ़ाई के लिए दलित छात्र अतुल कुमार की मदद करेगी सरकार

आईआईटी धनबाद में पढ़ाई के लिए दलित छात्र अतुल कुमार की मदद करेगी सरकार
विज्ञापन
  • उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले दलित छात्र अतुल कुमार को आईआईटी धनबाद में प्रवेश दिलाने के लिए अब योगी सरकार मदद के लिए आगे आयी है। प्रदेश की छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत, समाज कल्याण विभाग आईआईटी में लगने वाली पूरी फीस को स्कॉलरशिप के माध्यम से वहन करेगा, जिससे अतुल की शिक्षा सुनिश्चित की जा सके

एबीएन कैरियर डेस्क (लखनऊ)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले दलित छात्र अतुल कुमार को आईआईटी धनबाद में प्रवेश दिलाने के लिए अब योगी सरकार मदद के लिए आगे आयी है। प्रदेश की छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत, समाज कल्याण विभाग आईआईटी में लगने वाली पूरी फीस को स्कॉलरशिप के माध्यम से वहन करेगा, जिससे अतुल की शिक्षा सुनिश्चित की जा सके। 

मुजफ्फरनगर जिले के खतौली तहसील के टिटोडा गांव के निवासी राजेंद्र कुमार एक दिहाड़ी मजदूर हैं, उनके बेटे अतुल कुमार का एडमिशन आईआईटी धनबाद में प्रवेश फीस जमा नहीं हो पाने के कारण रुक गया था। अतुल ने आईआईटी जेईई परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग शाखा में सीट पाई थी, लेकिन 24 जून तक फीस जमा नहीं कर पाने के कारण एडमिशन अटक गया। 

परिवार ने सभी प्रयास करने के बाद सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप और मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में आने के बाद सरकार ने छात्र की पूरी मदद करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने तुरंत निर्देश देते हुए अतुल के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने को कहा। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने छात्र के परिजनों से फोन पर बात की और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार छात्र की पूरी पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। 

वहीं, योगी सरकार ने आईआईटी धनबाद से भी संपर्क कर एडमिशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की पहल के अंतर्गत, न केवल छात्र अतुल की शुरुआती फीस जमा की जायेगी, बल्कि चार साल की पूरी पढ़ाई के दौरान लगने वाली फीस भी स्कॉलरशिप के माध्यम से दी जायेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 14,938