टीम एबीएन, रांची। शैक्षणिक यात्रा के क्रम में डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल गांधीनगर के छात्रों ने दिल्ली के कई ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण किया। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने लालकिला, इंडिया गेट, संसद भवन, कुतुबमीनार आदि के साथ दिल्ली के कई प्रसिद्ध स्थान देखे और उसके इतिहास से परिचित हुए। लोकसभा भवन के भ्रमण के दौरान वहां के सचिव के साथ छात्रों ने वहां की गतिविधियों के बारे में चर्चा की।
सचिव ने संसद की कार्यवाही से संबंधित छात्रों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए तथा उसके इतिहास से भी परिचित करवाया। ध्यातव्य हो कि इस आठ दिवसीय शैक्षणिक यात्रा के अंतर्गत बीस चयनित छात्रों की टीम का प्रतिनिधित्व विद्यालय के वरीय शिक्षक कृष्णा प्रसाद ने किया।
इनके साथ खेल प्रशिक्षिका स्वाति शिप्रा एवं शिक्षिका अनुराधा भी साथ थीं। इस अवसर पर प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार झा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसी यात्रा से हमें देश की संस्कृति, इतिहास, भौगोलिक स्थिति आदि का ज्ञान मिलता है। इससे ँ हमारी शिक्षा को पूर्णता प्राप्त होती है। उन्होंने छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई भी दी।