Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

प्रांत-स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डीएवी एनआईटी जमशेदपुर को

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
प्रांत-स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डीएवी एनआईटी जमशेदपुर को
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। प्रांत-स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता- 2024 कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद, दक्षिण झारखंड प्रांत, पूर्वी रिजन ने सरला बिरला यूनिवर्सिटी के सभागार में रविवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भक्ति वेदांता विद्या भवन, गुरुकुल रांची के प्रोजेक्ट डायरेक्टर असीम कृष्ण दास एवं विशिष्ट अतिथि जटाशंकर चौधरी, पलामू के पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित और भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। 

असीम कृष्ण दास जी ने भारत विकास परिषद के कार्यों की सराहना की और कहा कि हमारी संस्था भी इस तरह का कार्य कर रही है। हम सभी लोगों को मिलकर बच्चों के अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने की आवश्यकता है।  कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जटाशंकर चौधरी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में हम हमेशा आपके साथ हैं।  

प्रांतीय संगठन मंत्री गोविंद प्रसाद सिंह ने स्वागत भाषण दिया। दक्षिण झारखंड प्रान्त के पालक ईजीपी सिंह ने संस्था के कार्यों के बारे में लोगों को अवगत कराया एवं परिषद के पूर्वी क्षेत्र के संरक्षक ईजीएन सिंह ने कहां कि हम सभी लोगों को मिलकर प्रयास करना चाहिए कि इस तरह के कार्यक्रम में अधिक से अधिक विद्यालय भाग ले सकें।  

कार्यक्रम में शाखा स्तर से प्रथम होने वाले कुल 5 विद्यालयों ने भाग लिया। प्रांत-स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता -2024 में प्रथम स्थान पर आदित्यपुर शाखा के डीएवी पब्लिक स्कूल एनआईटी,जमशेदपुर के विद्यार्थी रहे जबकि द्वितीय स्थान पर डी.पी.एस. रांची के विद्यार्थी एवं तीसरे स्थान डीएवी पब्लिक स्कूल,बिष्टुपुर,जमशेदपुर के विद्यार्थी रहे। आगे क्षेत्र स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता- 2024 में दक्षिण झारखंड प्रान्त, पूर्वी रिजन से डीएवी पब्लिक स्कूल एनआईटी, जमशेदपुर के विद्यार्थी भाग लेंगे। 

कार्यक्रम में पीके लाला, दिनेश प्रसाद, रांची मध्य के सचिव विजय माथुर, ई गौरव पांडे, ई एचपी भगत, सरला बिड़ला यूनिवर्सिटी से आशुतोष द्विवेद एवं भारत विकास परिषद के सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,073