Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

बीआइटी में कलात्मक पेंटिंग और डिजिटल पोस्ट मेकिंग पर कार्यक्रम

बीआइटी में कलात्मक पेंटिंग और डिजिटल पोस्ट मेकिंग पर कार्यक्रम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। बीआइटी मेसरा लालपुर सेंटर के तत्वावधान में ग्राफिक गाला विषय पर एक कलात्मक पेंटिंग और डिजिटल पोस्ट मेकिंग पर कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम का आयोजन विजुअल एंड आर्ट प्रोफार्मिंग सोसाइटी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के इंचार्ज डॉ प्रणव कुमार के द्वारा फीता काटकर किया गया।

उन्होंने इस  प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की इस अद्भुत क्षमता पर अपनी बात रखते हुए कहा की आज जब छात्रों में पढ़ाई के अत्यधिक बोझ होने से इस प्रकार की गतिविधियों से अपने को दूर रखते है पर हमारे संस्थान के प्रतिभावान छात्रों ने इससे प्रतियोगिता का रूप देकर और ही बेहतर बनाने का कार्य किया है इससे एक से एक कलात्मक पोस्टर देखने मिला है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। 

कार्यक्रम की संयोजक डॉ अमृता प्रियम और डॉ महुवा बनर्जी ने बताया कि पूरे प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के आयोजन किया गया है, जिसमें पोस्टर मेकिंग सहित कई विषय शामिल है। निर्णायक भूमिका में डॉ सोमनाथ मुखर्जी, डॉ अमृता प्रियम, डॉ संजय कुमार, और डॉ महुवा बनर्जी उपस्थित रहे। 
दूसरे मुकाबला जिसका विषय क्विक वित था जिसमे प्रतिभागियों ने अपनी वाक्पटुता से अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। 

इसमें निर्णायक की भूमिका में उपस्थित थे डॉ उमेश प्रसाद और डॉ सोमित्रो चक्रवर्ती, ग्राफिक्स गाला के विजेता रहे प्रथम पुरस्कार विजेता रहे वेदिका अग्रवाल, दूसरा स्थान प्राप्त किया सुश्री संसिता झा, तीसरा पुरस्कार सयुक्त रूप से प्राची कुमारी  और अनुष्का पाठक को दिया गया। 

दूसरा मुकाबला जिसका विषय था क्विक वित जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त किया है कुमार पुष्कर ने। दूसरा स्थान शिवांगी तिवारी और तृतीय स्थान अनुष्का श्रीवास्तव ने प्राप्त किया। इस पूरे आयोजन में सोसायटी के ऊजार्वान सदस्यों ने मुख्य भूमिका निभायी। सुश्री आर्य सिंघल, शिवांगी, सृष्टि राज, ऐंजल, प्रांजल, अरुणिमा, राजवीर, नेनशी, खुशी मोहनी उपस्थित हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,288