Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

बीआईटी के क्विजार्ड की विजेता बनी आईटीआईए

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीआईटी के क्विजार्ड की विजेता बनी आईटीआईए
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। क्विज़्ज़ार्ड 2024 प्रतियोगिता का भव्य आयोजन आज बी आई टी मेसरा लालपूर में सम्पन्न हुआ  आज के समापन से पहले कुल आठ टीमो के बीच कठिन मुकाबले में विजेता आईटीआईए ने अपनी ऊर्जावान प्रदर्शन से प्रतियोगिता के साथ ही दर्शकों का दिल भी जीत लिया। 

उपविजेता का खिताब ब्रेंस्ट्रोमर्स ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के आयोजन समिति के अध्यक्ष गरुवेंद्र सिंह ने उपस्थित निर्णायक मंडल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे प्रबंधन के शिक्षक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ संदीप नाथ शाहदेव की महत्वपूर्ण और ईमानदार निर्णय पर उन्हें बधाई दी।

आज के समापन समारोह में विजेता और उप विजेता घोषित टीमो सहित प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनको उत्साह बढ़ाते हुए डॉ प्रणव कुमार ने कहा कि आज युवाओं में क्रिकेट फुटबॉल को ही खेल के रूप में जानते हैं और खेलते हैं पर प्रबंधन के छात्रों ने पढ़ाई को भी खेल का रूप देकर एक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 

खेल ही खेल में प्रबंधन के गुणों को सीखने के लिए इस प्रकार के आयोजन बेहद महत्वपूर्ण है उन्होंने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों को बधाई दी और विजेता घोषित टीम को स्वर्ण पदक और उपविजेता टीम को रजत पदक पहना के सम्मानित किया।

आज के इस समापन समारोह में डॉ जीपी मिश्र, डॉ प्रदीप मुंडा डॉ संजय कुमार, डॉ सोमनाथ मुखर्जी सहित आयोजन में अपनी बेहतरीन भूमिका निभाने वाले सिरेन्द्र सिंह, यस वर्धन, विल्सन, सिमरन शाहदेव,  सहित सैकड़ों छात्र और छात्राओं ने भाग लिया।
इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी राणा प्रताप मिश्रा ने विज्ञप्ति जारी कर दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 53,034