Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

बीआइटी मेसरा लालपुर ने करायी क्विज्जार्ड 2024

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीआइटी मेसरा लालपुर ने करायी क्विज्जार्ड 2024
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 3 अक्टूबर को बीआइटी मेसरा लालपुर के तत्वावधान में क्विज्जार्ड 2024 का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य व्यवसाय और प्रबंधन के क्षेत्र में ज्ञान और जागरूकता को बढ़ाना है।

इसका आयोजन प्रतिष्ठित आयोजन समिति ने किया गया। इस कार्यक्रम में अपने मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रभारी डॉ प्रणव कुमार ने इस प्रकार के शिक्षा और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर व्यावसायिक सेमिनार कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस प्रकार के व्यवसाय प्रतियोगिता आयोजित कर इस प्रकार प्रबंधन के गुणों को समझा जा सकता है। 

समन्यक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव ने इस प्रकार के आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। व्यवसाय और प्रबंधन के प्रति जागरूकता के लिए भविष्य में इस प्रकार के और आयोजन पर बल दिया। 

आज के कार्यक्रम में डॉ जी पी मिश्र, डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ आनंद कुमार सहित समिति के गुरुवेद्र सिंह, वंश वर्धन, ऋतिक, विनीत साक्षी जैन सहित सभी सदस्यों ने भाग लिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,119