Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

डीएवी कपिल देव कडरू रांची में रन फॉर डीएवी मैराथन का आयोजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी कपिल देव कडरू रांची में रन फॉर डीएवी मैराथन का आयोजन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। गांधी जयंती और श्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर आज डीएवी पब्लिक स्कूल कडरू, हेहल, पुनदाग, बारियातू, नीरजा सहायक, गांधीनगर और आनंद स्वामी  समेत अन्य डीएवी के छात्रों, शिक्षकों ने रन फॉर डीएवी मैराथन दौड़ में  हिस्सा लिया। 

दौड़ के समापन पर जेएससीए स्टेडियम के बाहर एक सामूहिक सभा हुई। इस सभा में गांधी जी और शास्त्री जी के चरित्र को अपनाने और उनकी राह पर चलने का संकल्प लिया गया तथा दौड़ में भाग प्रथम, द्वितीय और तृतीय आनेवाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

यह मैराथन दौड़ धुर्वा गोलचक्कर से शालीमार होते हुए जे.एस.सी.ए. स्टेडियम पर समाप्त हुई। इस मैराथन दौड़ में डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू के प्राचार्य एम के सिन्हा, डीएवी पुनदाग के प्राचार्य श्री एस के मिश्रा और डीएवी आनंद स्वामी की प्राचार्या श्रीमती रौशी वधावन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल, कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,736