Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

एसआर डीएवी पुंदाग में मना गांधीजी-शास्त्रीजी की जयंती समारोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआर डीएवी पुंदाग में मना गांधीजी-शास्त्रीजी की जयंती समारोह
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान तथा उन्होंने रन फॉर डीएवी में भाग लिया

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग, रांची में धूमधाम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर भारत माता के दोनों अमर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वच्छता रैली निकाली तथा स्वच्छता पखवाड़ा मानते हुए पुंदाग में स्वच्छ भारत अभियान चलाया। 

इस अवसर पर पूरे भारत में रन फॉर डीएवी कार्यक्रम आयोजित किया गया। रांची के विभिन्न डीएवी विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ-साथ एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग के विद्यार्थियों ने भी अपने पचास शिक्षक तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के साथ इस मैराथन रेस में भाग लिया। 

ध्यातव्य रहे कि उक्त रेस धुर्वा गोलचक्कर से जेएससीए  स्टेडियम के मुख्य द्वार तक रखा गया था, जिसमें कक्षा द्वादश के कृति कृष्णा ने प्रथम, आर्यन सिंह ने द्वितीय तथा सूरज कुमार महतो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजयी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान करके सम्मानित किया गया। 

प्राचार्य संजीत कुमार मिश्र ने अपने संदेश में कहा कि बापू की दूरदर्शिता ही थी कि उन्होंने अस्वच्छता को अंग्रेजों से भी बड़ा शत्रु बताया था और उससे भी आजादी पाने के लिए आंदोलन चलाया था।  

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे असाधारण व्यक्तित्व के स्वामी थे। उन्होंने पूरी दुनिया के सामने भारत का कद ऊंचा किया, कभी विदेशी ताकतों के सामने नहीं झुके। उनके दिये हुए नारे जय जवान, जय किसान... की प्रासंगिकता सदैव बनी रहेगी। 

दोनों महान विभूतियों को विद्यालय परिवार की ओर से शत-शत नमन...। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित रन फॉर डीएवी का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। उन्होंने रन फॉर डीएवी के सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई तथा शुभ कामनाएं भी दीं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 45,012