Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

कार्तिक उरांव महाविद्यालय में बीएड संकाय के नये सत्र का शुभारंभ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कार्तिक उरांव महाविद्यालय में बीएड संकाय के नये सत्र का शुभारंभ
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। कार्तिक उरांव महाविद्यालय के बीएड संकाय में शैक्षणिक सत्र 2024-26 का विधिवत शुभारंभ आज महाविद्यालय परिसर में हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शमशुन निहार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और उपस्थित छात्र-छात्राओं व संकाय सदस्यों को संबोधित किया। 

प्राचार्य महोदय ने अपने उद्घाटन भाषण में छात्रों को शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा- बीएड का यह सत्र आपके लिए केवल शिक्षण प्रशिक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आपको एक जिम्मेदार शिक्षक और समाज के भविष्य निमार्ता बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य न केवल अकादमिक उत्कृष्टता है, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देना है। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि डॉ प्रसनजीत मुखर्जी ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, आज का शिक्षण पेशा न केवल बच्चों को ज्ञान प्रदान करने तक सीमित है, बल्कि शिक्षकों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे छात्रों के व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। 

उन्होंने आधुनिक शिक्षा पद्धतियों और तकनीकी ज्ञान को आत्मसात करने पर भी जोर दिया। महाविद्यालय के बीएड संकायाध्यक्ष डॉ राकेश प्रसाद ने नए छात्रों का स्वागत करते हुए शैक्षणिक सत्र की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि यह सत्र विशेष रूप से नये शैक्षिक मानकों और नवाचारों पर आधारित होगा, ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके। 

कार्यक्रम का संचालन प्रो नीलम प्रतिमा मिंज ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ मनोज कुमार साहू ने दिया। मौके पर संकाय के अन्य सदस्य, कर्मचारीगण, और नव-प्रवेशित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में छात्रों के लिए एक परिचय सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण और आने वाले शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गयी। 

डॉ दीपक प्रसाद ने कहा की विद्यार्थी शिक्षकों की जीवन में पेड़ की पत्तियों की तरह होते हैं जैसे हर वर्ष की भांति पेड़ में नयी पत्तियां लगती हैं इस प्रकार से शिक्षकों के जीवन में भी यह सिलसिला जारी रहती है। मौके पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने अपने-अपने विचार रखे और छात्रों का स्वागत किया। डॉ सिलास, प्रो अन्नूतलान मिंज, प्रो मंती, प्रो राजेश रंजन, प्रो नीपेंद्र कुमार सेठ, प्रो सरिता प्रो शिल्पी, संजय बड़ाईक, शांता, कुंती उपस्थित रहे। जिसकी जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ दीपक प्रसाद (8935984266) ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,585