Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

रांची विवि के अतिथि शिक्षक धरना पर, विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही बाधित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची विवि के अतिथि शिक्षक धरना पर, विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही बाधित
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षकों को पिछले 16 महीने से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है, जिसको लेकर आज भी वे छठे दिन रांची विश्वविद्यालय परिसर में धरना पर बैठे रहे। 125 शिक्षकों के धरने पर बैठने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। कई सारे विभाग पूरी तरफ से ठप हो गये हैं। किसी भी प्रकार का शैक्षणिक तथा गैर शैक्षिक कार्य नहीं हो पा रहा है।  

वहीं संघ के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई को लेकर न विश्वविद्यालय प्रशासन और न उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग को चिंता है। हमारी समस्या इतनी बड़ी नहीं है कि इसका त्वरित निष्पादन नहीं सकता है, लेकिन उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के लापरवाही के कारण यह समस्या विकराल होती जा रही है। 

वहीं डॉ धीरज सिंह ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय के लिए भवन निर्माण का कार्य होता तो तुरंत राशि का भुगतान हो जाता। शाम 3:30 बजे कुलपति अजीत सिंह से शिक्षकों की मुलाकात हुई तथा उन्होंने लिखित रूप से डॉ तस्लीमा परवीन के निधन से संबंधित पत्र अर्पित किया गया। 

आज धरने में डॉ धीरज कुमार सिंह सूर्यवंशी, दीपशिखा, सूरज विश्वकर्मा, आलोक कुमार, अभिषेक आर्यन, आसिफ अली, डॉ राजू हजाम, डॉ शुभम सौरभ, सुजीत कुमार अनीश काका डॉ आशीष डॉ सतीश तिर्की, साबिर लकड़ा, अंजना, गीता, आकांक्षा स्वरूप, आदि सहित भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। अतिथि शिक्षक संघ से मुलाकात के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने प्रधान सचिव राहुल पुरवार को इस बाबत अविलंब आवश्यक करवाई हेतु निर्देशन किया। उक्त जानकारी झारखंड अतिथि शिक्षक संघ के शिक्षक नेता डॉ धीरज सिंह सूर्यवंशी ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,700