Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

लापुंग : आकांक्षा कार्यक्रम में बच्चों को मिली अंग्रेजी की जानकारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लापुंग : आकांक्षा कार्यक्रम में बच्चों को मिली अंग्रेजी की जानकारी
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, भरनो। लापुंग प्रखण्ड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय लापुंग में राज्य सरकार द्वारा संपोषित आकांक्षा कार्यक्रम के बारे में आकांक्षा रांची के अंग्रेज़ी विशेषज्ञ आत्मा राम ने बच्चों के बीच जानकारी साझा की। 

उन्हें जागरूक किया कि सरकार के इस कार्यक्रम में बच्चे भागीदार बने। इसके लिए आने वाले महीनों में फॉर्म निकाला जायेगा तथा एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से बच्चों को सरकारी स्तर पर मेडिकल, इंजीनियरिंग, क्लैट आदि की निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। उन्होंने बच्चों को अंग्रेजी  सुधारने के लिए बहुत सारे टिप्स भी दिये। 

उनके साथ झारखंड की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन के मार्गदर्शक अवधेश अवध आदर्श ने  व्यक्तित्व निर्माण और सामान्य ज्ञान के महत्त्वपूर्ण तथ्यों से बच्चों को अवगत कराया। इस पूरे कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार राय ने व्यक्तिगत तौर पर बहुत सहयोग किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 51,435